Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers of pilibhit sit on the highway when stopped from going to Delhi

पीलीभीतः दिल्ली जाने से रोका तो हाईवे पर बैठे किसान, बैरियर हटाकर खुद बनाया रास्ता, खड़ी रह गयी फोर्स

Sun, 13 Dec 2020 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers of pilibhit sit on the highway when stopped from going to Delhi
हाईवे पर हंगामा... - फोटो : amar ujala

कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर जनपद में भी अलर्ट किया गया है। यहां से भी कई किसान दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में शामिल है। उनके लिए राशन पहुँचाने और समर्थन देने के लिए किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर निकले तो पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। किसानों के जत्थे को रोकने का पता लगते ही भीड़ उनके समर्थन में आ गयी और असम हाईवे पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गयी। अफसरों ने रोका तो वैरियर हटाकर अपने राशन लदे वाहन को निकाल लिया। अफसर और फोर्स रोक तक नही पाए । 

विज्ञापन


हालांकि बाद में आगे निकल चुके किसानों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया।  सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा भी पहुँचे और किसानों का समर्थन किया। 
दिल्ली कूच करने को निकले सभी किसान पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अलग अलग गांव के थे। उनका कहना था कि दिल्ली में धरना दे रहे किसानों में उनके अपने भी है। उनको राशन और अन्य जरूरी सामान पहुँचाने के लिए निकले है।  एक ट्रैक्टर में दो ट्राली है। एक ट्रॉली में राशन भरा है, जबकि दूसरे में किसान बैठे है। 
विज्ञापन


किसानों को पहले गजरौला क्षेत्र में जरा पुलिस चौकी पर रोका गया। वहां पुलिस से नोकझोक हुई। किसान जब जाम लगाने लगे तो गजरौला थाना पुलिस ने वहां से आगे बढ़ा दिया। फिर किसान सुनगढ़ी क्षेत्र के पूरनपुर गेट चौकी के पास रोक लिए गए। किसानों के रोके जाने का  पता लगते ही  आसपास के गांवों के किसान भी जमा हो गए। पूर्व मंत्री हेमराज पहुँचे और किसानों को समर्थन किया। फिर तो पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सामने ही किसान  जबरन ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आगे बढ़ गए। पुलिस तितर बितर हो गई। पुलिस के बैरियर हटाकर किसान आगे बढ़ गए। फिर आगे रास्ता बन्द कराया गया। और दो किलोमीटर आगे किसानों को रोका गया। पूरनपुर गेट चौकी पर जमा भीड़ को आगे नही आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम हाईवे पर घंटों यातायात ठप
दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने और पहले से वहां मौजूद किसानों को राशन पहुँचाने के लिए निकले किसानों को रोकने में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई थानों के प्राभारी भारी पुलिस बल के साथ बुलाये गए। प्रशासनिक अफसर भी मौजूद थे। किसान जब जयकारा लगाकर आगे बढे तो पुलिस खुद व खुद छट गयी।  फिर किसानों को अलग अलग टुकड़ियों में रोका गया। फोर्स बढ़ती चली गयी। बाद में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा गाड़ी में सवार होकर आगे बढे ही थे कि उन्हें पुलिस ने रोक लिया। आगे बढ़ने ही नही दिया। उनके आगे पुलिस घेरा बनाकर लग गयी। कुछ किसान भी उनके साथ रहे। 

उधर हाईवे का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गयी। कुछ शादी के वाहन और एम्बुलेन्स को ही निकलने की जगह मिल सकी। बाद में हंगामे को देखते हुए अफसरों ने दूसरे रास्तो से ट्रैफिक निकलवाया। वही पीछे ही वाहन रोक दिए गए। अफसर भीड़ के आगे बेबस से दिखे। 



जब भीड़ बढ़ी आगे, पीछे हट गए पुलिस के कदम
जरा पुलिस चौकी पर किसानों ने जाम लगाने का प्रयास किया था तो गजरौला पुलिस ने आगे बढ़ा दिया था। फिर पूरनपुर गेट चौकी पर रोक लिया गया। पूर्व मंत्री के पहुचने के बाद अचानक भीड़ ने रोके गए वाहन स्टार्ट किये और आगे बढ़ गए। फिर तो पुलिस कर्मियों के कदम खुद ही पीछे हट गए। अफसर यह तक कहते रहे कि रोको पीछे मत हटो।अगर सिपाही मुड़कर नही देख रहे थे। बैरियर लगवाने के बाद भी ऐसा ही दिखा। अंत मे भी पुलिस पूर्व मंत्री को तो रोके रही,अगर किसान पैदल ही एक एक कार आगे निकलते गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed