फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers killed in tiger attack get compensation

Pilibhit News: बाघ के हमले में मारे गए किसानों को मिले मुआवजा

Thu, 08 Feb 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers killed in tiger attack get compensation
एसडीओ को ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी । स्रोत - भाकियू
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की जिला स्तरीय मासिक पंचायत बुधवार को कृषक विश्राम गृह मंडी परिषद में आयोजित हुई। इसमें सात सूत्री मांगों पर चर्चा कर ज्ञापन एसडीओ दिलीप कुमार को सौंपा गया। पत्र में प्रमुख मांगे बाघ के हमले में मारे गए किसानों को 50 लाख रुपये मुआवजा, जनवारों से फसल का नुकसान होने पर मुआवजा व जंगल में अवैध कटान की जांच रहीं।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा, आए दिन बाघ जंगल को छोड़कर गांव में आकर लोगों का शिकार कर रहे हैं। तत्काल प्रभाव से वन विभाग इस पर कार्रवाई करेंं। तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा, जंगल में फेंसिंग (तार लगाकर) करवा कर बाघों को रोका जाए। जिला संगठन मंत्री मोहम्मद अहमद ने कहा, जानवरों से फसल को हो रहे नुकसान को रोका जाए।
विज्ञापन

लागत के आधार पर मुआवजा दिलाया जाए। जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने कहा, जंगल में अवैध कटान की जांच की जाए। दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जंगल से हो रही आमदनी को उपनिदेशक कार्यालय में एक बड़े बोर्ड पर दर्शाया जाए। इस दौरान जिला महामंत्री अशोक राठौड़, दौलत सिंह प्रजापति, बालमुकुंद प्रजापति, ओमकार प्रजापति, राम बहादुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed