फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers drying the remaining paddy crop

धान की रही बची फसल सुखा रहे किसान

Tue, 26 Oct 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers drying the remaining paddy crop
बाढ़ के बाद के हालात-सेल्हा गांव में मार्ग पर धान की फसल को सूखने डालता ग्रामीण। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले में 62 गांव बाढ़ प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की तबाही और फसलों का हाल देखकर किसानों की हालत खराब हो रही है। आर्थिक संकट सामने है और सरकारी मदद अभी दूर है। मदद के नाम पर सिर्फ लेखपाल और संभ्रांत लोगों ने बेघर हुए लोगों को सिर्फ पूड़ी सब्जी के पैकेट ही उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

जिल में सात हजार हेक्टेयर जमीन की फसलें बर्बाद हुई हैं। क्षति का प्रतिशत अलग-अलग है। इस पर लेखपाल गांव-गांव सर्वे कर रहे हैं। किसानों की हालत खराब है। तमाम किसान धान की बची खुची फसल सुखा रहे हैं तो तमाम किसान खेत से पानी हटने का इंतजार कर रहे हैं। बाढ़ के दौरान आया पानी खेत निचले होने की वजह से अभी तक भरा पड़ा है जबकि नदियों का जलस्तर घट चुका है।
विज्ञापन

बसंतपुर गांव निवासी किसान गुरुजीत सिंह का कहना है कि चार एकड़ जमीन में धान की फसल लगाई थी। लगातार हुई बारिश से दो एकड़ फसल पूरी तरह डूब गई थी। पानी उतरने के बाद हाथ से कटवाकर सूखने डाल दी है। बहुत नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के रानीगंज मत्थना निवासी वेदप्रकाश ने बताया डेढ़ एकड़ खुद की और सात बीघा जमीन ठेके पर लेकर धान की फसल लगाई थी। जो बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब गई। अब जो धान बचा है उसे काटकर ऊंचे स्थानों पर सूखने डाल रहे हैं।

सिमरा गांव निवासी माजिद ने बताया कि चार एकड़ खेत में धान की फसल लगाई थी। अधिकांश फसल पक भी चुकी थीं लेकिन बाढ़ की आफत ऐसी टूटी कि सारी फसल जलमग्न हो गई। पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। जिससे बची खुची फसल काट सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed