फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers demonstrate

किसानों का राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2015 11:20 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 24 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrate
 दैवीय आपदा राहत के चेक न मिलने से क्षुब्ध गांव अहिरवाड़ा के किसानों ने
विज्ञापन
बुधवार को राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव अहिरवाड़ा के तमाम किसान बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते उन लोगों को दैवीय आपदा राहत के चेक अभी तक नहीं मिले हैं,

जबकि उन लोगों का ओला और अतिवृष्टि में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानों में राजस्व विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था। पौन घंटे बाद किसानों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना लाल, मनोज, सरलेश, जगपाल, धर्मेंद्र, राजेश, दयाशंकर, रामदास, रामशंकर, हर प्रसाद, उमराय लाल, जागन लाल, कालीचरन, भोगपाल, तोताराम, जगवीर सिंह, चंद्रपाल, नत्थू सिंह, नन्हे सिंह, गया सिंह, रविंद्र और कृष्ण पाल समेत तमाम किसान शामिल  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed