फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers are uneasy due to the notice of closure of crushing season.

Pilibhit News: पेराई सत्र बंदी के नोटिस से किसानों में बेचैनी

Thu, 26 Feb 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers are uneasy due to the notice of closure of crushing season.
पूरनपुर में चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर गन्ना से भारी वाहनों की लगी लाइन - किसान
पूरनपुर। चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी का नोटिस जारी होने पर मिल गेट पर गन्ना खरीद फ्री होने पर किसानों में होड़ मच गई। चीनी मिल यार्ड गन्ना वाहनों के भरने के बाद बुधवार को चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर गन्ना वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या मेंं गन्ना से भरे वाहनों के पहुंचने पर तौल की बारी को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन


चीनी मिल के पेराई सत्र समाप्त होने पर है। विगत 11 फरवरी को दो लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति का इंडेंट जारी कर दिया गया था। इससे गन्ना से भरे वाहनों की चीनी मिल गेट पर कतारें लगीं। किसानों को गन्ना तुलवाने को तीन से चार दिन का इंतजार करना पड़ा। चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी का मंगलवार का नोटिस जारी किया गया था। इसके साथ ही मिल गेट पर गन्ना की तौल फ्री की गई। जिन किसानों के पास गन्ना है, उनको बुधवार तक आपूर्ति करने की अपील की गई थी। पेराई सत्र बंद होने का नोटिस जारी होने और चीनी मिल पर गन्ना की खरीद फ्री होने के साथ पेराई सत्र बंदी को लेकर उन किसानों में खलबली मच गई, जिनके पास अभी गन्ना है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही गन्ना भरे वाहनों की चीनी मिल में लाइनें लगनी शुरू हो गई। बुधवार शाम तक चीनी मिल यार्ड में गन्ना से भरे करीब दो सौ वाहन पहुंच गए। यार्ड भरने के बाद चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर गन्ना भरे वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। हाईवे पर गन्ना से भरे वाहनों से हादसा की आशंका पैदा होने लगी। साथ ही तौल की बारी को लेकर किसान चिंतित दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed