फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmer leader vn singh targeted sanjay gangwar minister of state for sugarcane development and sugar mills

वीएम सिंह का सवाल: गन्ना राज्यमंत्री जिले के हैं फिर भी समय पर नहीं हो रहा किसानों को भुगतान, कब चलेगी 10 साल से बंद पड़ी चीनी मिल

Wed, 25 May 2022 07:16 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 25 May 2022 07:16 PM IST
सार

वीएम सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को पिछले बकाया पर ब्याज मिलेगा। चीनी मिलें ब्याज से बचने के लिए आने वाले दिनों में खुद ब खुद गन्ना क्रय करने के 14 दिन में भुगतान करेंगी।

विज्ञापन
farmer leader vn singh targeted sanjay gangwar minister of state for sugarcane development and sugar mills
किसान नेता वीएम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान नेता वीएम सिंह ने अबकी बार बकाया गन्ना मूल्य और ब्याज के सवाल पर सीधे गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय गंगवार को सवालों के घेरे में लिया। उन्होंने कहा कि जब  गन्ना विकास और चीनी मिल राज्यमंत्री जिले के हैं तो किसानों को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान  क्यों नहीं हो सका। अब बकाया गन्ना मूल्य मिलने में देरी क्यों है? जब बकाया पर ब्याज का प्रावधान है तो फिर ब्याज का भुगतान क्यों नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


वीएम सिंह ज्योराह कल्यानपुर गांव में बुधवार को किसानों की सभा कर रहे थे। सभा में उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के भुगतान और ब्याज के सवाल पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। यह एक मात्र ऐसा संगठन ने जिसने किसानों को कानूनी लड़ाई लड़कर हक दिलाया है, लेकिन संघर्ष अभी पूरा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


बकाया मूल्य पर ब्याज के सवाल पर मामला हाईकोर्ट में है। इसमें 18 मई को सुनवाई होनी थी। अब अगली तिथि मिलेगी लेकिन चीनी मिलों को अंततः बकाया पर ब्याज का भुगतान करना ही पड़ेगा। साथ ही समय पर भुगतान के लिए तैयार होना पड़ेगा। इसके बगैर संगठन की लड़ाई पूरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को पिछले बकाया पर ब्याज मिलेगा। चीनी मिलें ब्याज से बचने के लिए आने वाले दिनों में खुद ब खुद गन्ना क्रय करने के 14 दिन में भुगतान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed