{"_id":"69f79337de8a0d353008e231","slug":"farmer-club-won-the-inaugural-match-by-defeating-qadri-club-by-34-runs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-158647-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फार्मर क्लब ने 34 रनों से कादरी क्लब को हराकर जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फार्मर क्लब ने 34 रनों से कादरी क्लब को हराकर जीता उद्घाटन मैच
Sun, 03 May 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 03 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमरिया। प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन कादरी क्रिकेट क्लब हर्रायपुर और फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फार्मर क्लब कटमटा ने कादरी क्लब हर्रायपुर को 34 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ी तन्नू को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
कस्बे में रविवार को टूर्नामेंट का आगाज हुआ। करीब डेढ़ माह तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने फीता काटकर और बल्ले से एक शॉट लगाकर किया। मैच में कादरी क्लब हर्रायपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फार्मर क्लब कटमटा ने निर्धारित 14 ओवर में 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कादरी क्लब हर्रायपुर की टीम 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। इस तरह फार्मर क्लब कटमटा ने 34 रन से मुकाबला जीत लिया। फार्मर क्लब के खिलाड़ी तन्नू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए और तीन विकेट हासिल किए।