फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer attacked with sharp weapon for opposing abusing, serious

गाली देने का विरोध करने पर किसान पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Wed, 23 Feb 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with sharp weapon for opposing abusing, serious
कलीनगर। खेत पर पहुंचे किसान की पड़ोस के दूसरे व्यक्ति से मामूली बात पर कहासुनी होगी। विवाद बढ़ने पर गाली गलौज होने लगी। विरोध करने पर उग्र हुए आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर शराबे पर पहुंचे परिजनों ने जिला अस्पताल ले कर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी बलविंदर कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम पति मंगल सिंह घर से खेत की ओर गए थे। पीछे से पड़ोस का ही रंजीत सिंह वहां पहुंच गया। आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों में गालीगलौज शुरू हो गई। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से तलवार से हमला कर दिया। पेट में तलवार लगने से मंजीत सिंह गंभीर घायल हो गए। चीख पुकार की की आवाज पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद गंभीर स्थिति में घायल को पीलीभीत रेफर कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी गौरव के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

तो नशे की हालत में हुआ विवाद
ग्रामीणों के अनुसार दोनों आसपास रहते है। सोमवार शाम खेत की ओर पहुंचकर दोनों ने पहले शराब पी। उसके बाद किसी बात को लेकर बहसबाजी के बाद गालीगलौज शुरू हुई। बात और आगे बड़ी, जिसपर रंजीत ने तलवार से पेट में हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed