फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farm, population tigers roaming in rural areas

खेत, आबादी में घूम रहे बाघ, दहशत में ग्रामीण

Thu, 27 Apr 2017 10:32 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Thu, 27 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही है। शाम होते ही अमरिया-ड्यूनी डाम होते हुए मझोला जाने वाले मार्ग पर बाघों की चहलकदमी के कारण आवागमन बंद हो जाता है। किसान अपने गन्ने की सिंचाई करने नहीं जा पा रहे हैं, जिससे फसल सूख रही है।
विज्ञापन

दहशत का आलम यह है कि ड्यूनी डाम चौकी पर तैनात पुलिस शाम होते ही जनता की सुरक्षा तो दूर खुद को ही असुरक्षित महसूस करने लगती हैं। पुलिस चौकी की चहारदीवारी न होने से पुलिस वाले बाघों के डर से भीषण गर्मी में भी बंद कमरे में रहते हैं। बाघों की निगरानी में लगी टीमें भी सूर्य अस्त होते ही गायब हो जाती हैं। 
विज्ञापन

बुधवार शाम आठ बजे गांव भूड़ा कैमोर निवासी सुरेंद्र कुमार गांव जोशी कालोनी से अपना मेडिकल स्टोर बंद करके बाइक पर अपने घर लौटे रहे थे। कैनाल कोठी के पास अचानक बाघ सामने आ जाने से सुरेंद्र बाइक छोड़कर चिल्लाता हुआ डाम पर जा पहुंचा। उसने मोबाइल से बाघ होने की सूचना पहले पुलिस को दी। मगर इससे पहले पुलिस वाले चौकी के पास बाघ को देख चुके थे। उधर, सुरेंद्र के फोन करने पर परिवारीजन और ग्रामीण एकत्र होकर ट्रैक्टर-ट्राली में शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। शोर सुनकर बाघ खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे एक सप्ताह पूर्व भी डयूनीडाम के पास बाइक पर हुए बाघ के हमले में गांव दियोरनियां निवासी बुद्धसेन व उनके रिश्तेदार दुर्गाई लाल गंभीर रूप से घायल हुए थे। किसान प्रशांत शुक्ला ने बताया कि बाघों की दहशत से खेतों में काम करने को कोई मजदूर नहीं मिल रहा है। इससे गन्ने की सिंचाई न होने के कारण गन्ने की फसल सूख रही है। प्रशांत शुक्ला ने बताया दो दिन पूर्व उनका ड्राइवर ट्रैक्टर से खेत में जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर के सामने अचानक बाघ के आ जाने से ड्राइवर बेहोश हो गया। बाघ तो खेतों में चला गया, लेकिन ड्राइवर को कुछ देर के बाद होश आया। दहशत में आया ड्राइवर उसी दिन से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed