फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fancy dress and dance competitions held in Puranpur

Pilibhit News: पूरनपुर में हुईं फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिताएं

Thu, 25 Jan 2024 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fancy dress and dance competitions held in Puranpur
पूरनपुर में रामलीला मेला में चल रहे पांच दिवसीय महोत्सव में प्रतियोगिताओं में शामिल हुए बच्चों
पूरनपुर। अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रामलीला मेला मैदान पर चल रहे पांच दिवसीय महोत्सव में तीसरे दिन स्कूली बच्चों की फैंसी ड्रेस, सामूहिक नृत्य और एकल नृत्य प्रतियोगिता हुईं। देर शाम को खाटू श्याम बाबा का दरबार लगाया गया।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर की टीम विजेता घोषित की गई। सामूहिक नृत्य जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहले, पंचमदास इंटर कॉलेज दूसरे, बचपन स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम पहले, सनातन धर्म इंटर कॉलेज की टीम दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

एकल नृत्य में निष्ठा पहले, यति दूसरे और आराध्या तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में संगीता सिंघल और गीता राठौर रहीं, जबकि व्यवस्था में सौरभ सक्सेना, विवेक तिवारी, प्रदीप सिंह, मानस शुक्ला का सहयोग रहा। इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, रामबहादुर गुप्ता,संजय गुप्ता, विजय नागी, हर्ष गुप्ता आदि मौजूद रहे। देर शाम को लखदातार सेवक परिवार ट्रस्ट पूरनपुर की ओर से श्री खाटू श्याम बाबा का विशाल दरबार लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed