फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family silent, police busy in finding the reason for both of them committing suicide

Pilibhit News: परिजन चुप, दोनों के आत्महत्या करने की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Fri, 17 Jan 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Family silent, police busy in finding the reason for both of them committing suicide
पीलीभीत। प्रेम विवाह और उसके आठ माह बाद ही नाजिया और फरमान के एक साथ जीवन लीला समाप्त करने की घटना पर भले ही परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। देर रात तक परिजन कार्रवाई से इन्कार करते रहे।
विज्ञापन

अमरिया के एक ईंट भट्टे के निकट दोनों के शव पेड़ से लटकते मिले थे। परिजनों ने दोनों के शव घर ले जाकर जनाजे की तैयारी शुरू कर दी। दोनों के ही परिजन घटना पर खामोशी साधे हैं। दो मौतें की सूचना ग्रामीणों के जरिए पुलिस को लगी तो थाना पुलिस देर शाम गांव पहुंची।
विज्ञापन

परिजनों से अलग-अलग बात की। परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। इतना जरूर कहा कि आपसी विवाद में दोनों ने ऐसा कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के पीछे आपसी विवाद की बात किसी के गले से नीचे नहीं उतर रही है। पुलिस इसके पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। देर रात तक दोनों के परिजन कार्रवाई करने की बात से इन्कार करते रहे। दंपती की मौत की घटना के बाद ग्रामीणों की घरों के बाहर भीड़ जमा रही। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजन पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed