{"_id":"6ae8d171f0edc5ca0f0cc924","slug":"family-from-barkheda-awaits-return-of-three-pilgrims-stranded-in-saudi-arabia-after-performing-umrah-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172536-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उमराह कर लौटने की राह देख रहा बरखेड़ा का परिवार, सऊदी में फंसे तीन जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उमराह कर लौटने की राह देख रहा बरखेड़ा का परिवार, सऊदी में फंसे तीन जायरीन
Mon, 02 Nov 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सऊदिया में फंसे तीनो जायरीन स्रोत परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। उमराह के लिए सऊदी अरब गए बरखेड़ा के एक परिवार के तीन सदस्य वापसी का टिकट कन्फर्म नहीं होने के कारण वहां फंस गए हैं। इनमें एक युवक और उसकी दो बहनें शामिल हैं। पहले फ्लाइट का टिकट कन्फर्म नहीं हुआ और अब जेद्दा एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से होटल से भी बाहर कर दिए जाने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मजबूरन तीनों बस से मदीना पहुंचकर भारत लौटने का रास्ता तलाश रहे हैं। इधर, विदेश में अपनों के फंसे होने से बरखेड़ा में परिजन परेशान हैं।
बरखेड़ा निवासी हाशिम रजा के अनुसार, कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी सोलर कारोबारी गुफरान पुत्र मुफ्ती इंतजार अहमद अपनी दो बहनों रुकैया और कुदसिया के साथ एक अक्तूबर को दिल्ली से उमराह के लिए सऊदी अरब गए थे। उनकी वापसी के लिए 20 अक्तूबर को एयर इंडिया की फ्लाइट की बुकिंग थी, लेकिन अंतिम समय तक टिकट कन्फर्म नहीं हो सका। इसके चलते तीनों भाई-बहनों को वापस लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।