{"_id":"67b3819673f82353d200dba6","slug":"fake-visa-passport-and-now-the-donkey-route-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-130988-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फर्जी वीजा-पासपोर्ट और अब ''डंकी रूट''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फर्जी वीजा-पासपोर्ट और अब ''डंकी रूट''
Tue, 18 Feb 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। आतंकियों से संबंधों व फर्जी वीजा-पासपोर्ट के खेल की शिकायतों के बाद अब पूरनपुर क्षेत्र से एक और नाम जुड़ गया....डंकी रूट। अवैध तरीके से अमेरिका में घुसपैठ के मामले में जिले के पांच नागरिकों का नाम सामने आने के बाद आइलेट संचालकों के इस काले खेल का भी खुलासा हो गया। पुलिस अब फर्जी वीजा के सहारे आतंकियों को बाहर भेजने के खेल के साथ ही डंकी रूट के कनेक्शन भी तलाश रही है। पूरनपुर और आसपास क्षेत्र में संचालित सभी आइलेट संचालकों पर पुलिस की नजर है।
करीब 20 दिन पहले तक जिले के अधिकांश लोग डंकी रूट का नाम तक नहीं जानते थे। यह कहां है और कैसे पहुंचा जाता है? इसकी जानकारी तो दूर की बात थी। अमेरिका से लौटाए गए पूरनपुर क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी गुरप्रीत के जिले में पहुंचने के बाद इस रूट की चर्चा जगह-जगह सुनी जाने लगी। शनिवार को मां-बेटा और गजरौला के एक गांव निवासी युवती के वापस आने पर डंकी रूट के नाम पर चल रहे खेल का खुलासा भी हो गया। माधोटांडा इलाके का एक अन्य युवक भी अमेरिका से वापस आ रहा है।
अब खुलासा हो रहा है कि पूरनपुर क्षेत्र में संचालित आइलेट सेंटर और जालसाजों ने डंकी रूट से अमेरिका पहुंचाने के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई लूट ली। इसीलिए अब यह रूट और यहां से अमेरिका भेजने वाले जालसाज पुलिस की जांच के दायरे में आ गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट और अन्य स्थानों से जुटाई जाएगी जानकारी
डंकी रूट के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र व दस्तावेज बनाकर खेल किए जाने के मामले में पुलिस अब दिल्ली एयरपोर्ट और अन्य स्थानों से भी जानकारी जुटाएगी। शिकायतों की जांच के बाद आतंकी कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं। आइलेट संचालकों और जालसाजों के खेल की कड़ी जोड़ी जा रही है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच हो रही है।
पूरनपुर में संचालित हैं 60 आइलेट
जिला मुख्यालय और आसपास जिलों में इतने आइलेट सेंटर नहीं हैं, जितने पूरनपुर में। पुलिस जांच के अनुसार पूरनपुर में करीब 60 आइलेट सेंटर हैं। इनका सत्यापन हो रहा है। संदिग्ध संचालकों की जांच से सभी में खलबली मची है। पिछले तीन दिन से कई आइलेट सेंटर बंद तो कुछ सूने पड़े हैं।
अमर उजाला ने फर्जी वीजा के खेल को लेकर किया था आगाह
पूरनपुर क्षेत्र में चल रहे फर्जी वीजा व पासपोर्ट के खेल को लेकर अमर उजाला ने पूर्व में ही आगाह किया था। मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे के बाद इस खेल पर खबर की थी। इसके बाद तराई बना रन वे, फर्जी वीजा से भरी जा रही उड़ान और झूठे वादों की उड़ान से टूटे मोटी कमाई के सपने आदि शीर्षक से खबरें प्रकाशित की थीं।