फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fake teacher sacked in Pilibhit who working for five years in school

Pilibhit News: पांच साल से नौकरी कर रहा था फर्जी शिक्षक, प्रमाणपत्रों की जांच में खुली पोल, बर्खास्त

Tue, 08 Apr 2025 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 05:10 PM IST
सार

पीलीभीत में एक व्यक्ति ने फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर शिक्षक की नौकरी पा ली। वह पांच साल तक नौकरी करता रहा। शिकायत मिलने पर उसके प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई तो उसकी पोल खुल गई। 

विज्ञापन
Fake teacher sacked in Pilibhit who working for five years in school
बीएसए कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी पाने वाले बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पसगवां के प्रभारी प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त कर दी गई है। शिक्षक से रिकवरी की जाएगी। हालांकि विभाग ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। मगर गिरफ्तारी के डर से प्रभारी प्रधानाध्यापक फरार हो गया है।

विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा शिव शंकर मौर्य ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पसगवां के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने अपने शैक्षिक अभिलेख जमा किए थे। शिकायत मिलने पर उनके शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई गई। सत्यापन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। 
विज्ञापन


शिक्षक का फोन बंद 
शिक्षक पंकज कुमार करीब पांच वर्षों से नौकरी कर रहा था। सेवा समाप्त होने के बाद से नदारद हैं। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा है। विभाग ने शिक्षक की सेवा तो समाप्त कर दी, लेकिन फर्जीवाड़े के मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी उच्च अधिकारियों के स्तर से आरोपी शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलते ही उसके रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जांच में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र मिलने पर शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। शिक्षक से रिकवरी की जाएगी। प्रक्रिया चल रही है। शिक्षक करीब पांच वर्षों से सेवा में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed