फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fake news of corona death

कंटेन्मेंट जोन साहूकारा में दो बुजुर्गों के निधन के बाद कोरोना की उड़ी अफवाह

Mon, 06 Jul 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
fake news of corona death
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला साहूकारा में कुछ दिन पहले चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद मोहल्ले के 500 मीटर के दायरे में सील कर दिया गया था। इस इलाके में अब भी आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। शनिवार देर रात मोहल्ले में दो बुजुर्गों का आकस्मिक निधन हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा में बीते दिनों कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पहले से ही लोगों में दहशत है। शनिवार रात मोहल्ले में दो बुजुर्गों का अचानक निधन हो गया। बुजुर्गों का अंतिम संस्कार करने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन को फोन कर कुछ देर के लिए रास्ता खुलवाने की अपील की। इस पर अंतिम संस्कार करने के लिए रास्ते को खुलवाया गया। बुजुर्गों का अंतिम संस्कार होने के बाद रास्ते को दोबारा से बंद कर दिया गया। इधर, कंटेन्मेंट जोन में हुई बुजुर्गों की मौत के बाद तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। कुछ लोगों ने दोनों मौतों को कोरोना से होना बता दिया। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बुजुर्गों की मौत आकस्मिक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed