{"_id":"6611a6af92d13610db043226","slug":"fair-special-went-on-but-problems-of-devotees-could-not-be-reduced-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114423-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेला स्पेशल चली, पर श्रद्धालुओं की दिक्कतें नहीं हो सकीं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेला स्पेशल चली, पर श्रद्धालुओं की दिक्कतें नहीं हो सकीं कम
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर ट्रेनो में रही यात्रियों की भीड़ । संवाद
भीड़ के आगे सुविधाएं पड़ी कम, सीट के लिए भी हुई धक्का-मुक्की
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मां पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालुओं की सफर में दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। मेला स्पेशल और अन्य ट्रेनोंं में यात्रियों की सीट के लिए धक्का-मुक्की देखी जा सकती है। साथ ही स्टेशन पर भी यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
होली के बाद से मां पूर्णागिरि की यात्रा शुरू हो जाती है। लोग ट्रेन, बस, पैदल, साइकिल व अन्य वाहनों से मां के दर्शन करने के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा से बचाने के लिए रेलवे की ओर से मेला स्पेशल के अलावा अन्य ट्रेनों का संचालन टनकपुर तक किया जा रहा है।
मौजूदा समय में इतनी भीड़ हो रही है कि श्रद्धालुओं को पहले तो टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। ट्रेन में सवार होने पर सीट के लिए धक्का-मुक्की होती है। ट्रेन के इंतजार में श्रद्धालु स्टेशन परिसर पर ही विश्राम करते हैं, ऐसे में स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने की बेंच भी कम पड़ रहीं हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। ट्रेन में सवार होने में धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का नजारा दिखा। कई श्रद्धालु स्टेशन परिसर में विश्राम करते दिखे।
-
ट्रेन में डिब्बों की संख्या बढ़ जाए, तो दिक्कत नहीं होगी। कम डिब्बे होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
- पवन, लखीमपुर खीरी
-
किसी बात की जानकारी के लिए महज ठेले वाले ही दिखाई देते हैं। किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
- उमेश, लखीमपुर खीरी।
-
ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण परिवार के साथ ट्रेन में बैठ नहीं पाए। अब दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
- अखिलेश, कैम