फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fair Kakoda: Flag worship will be held today amid half-baked preparations

मेला ककोड़ा : आधी-अधूरी तैयारियों के बीच आज होगा झंडी पूजन

Sun, 19 Nov 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fair Kakoda: Flag worship will be held today amid half-baked preparations
मेला ककोड़ा घाट पर बच्चे का मुंडन कराता परिवार। संवाद
कादरचौक। झंडी पूजन के साथ ऐतिहासिक मेला ककोड़ा की शुरुआत सोमवार से हो जाएगी, लेकिन व्यवस्थाएं अब भी आधी-अधूरी ही हैं। श्रद्धालुओं का मेले में पहुंचना शुरू हो गया है, लेकिन अभी सुविधाओं के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। यहां तक कि पानी के लिए भी उन्हें भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेला ककोड़ा सोमवार से झंडी पूजन के साथ विधिवत शुरू हो जाएगा। देवी मंदिर से जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम, एसएसपी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मेला तक झंडी लेकर जाएंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधि और अधिकारी गंगा पूजन और यज्ञ करके झंडी स्थापित कर मेले का शुभारंभ करेंगे। मेला 20 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। औपचारिक उद्घाटन 26 नवंबर को किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 27 को मुख्य स्नान पर्व होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रशासन कई दिनों से मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है, लेकिन मेला शुरू होने वाले दिन तक तैयारियों पूरी नहीं हो सकी हैं। मेले में अभी तक एक भी हैंडपंप नहीं लगा है। इसकी वजह से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय न बनने लोग इधर-उधर खुले में शौच जा रहे हैं। मुख्य घाट को लेकर भी असमंजस की स्थिति है। हालांकि जिला पंचायत प्रशासन रविवार देर रात तक हैंडपंप समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दुकानदारों का मेले में पहुंचना शुरू

मेले में दुकानदारों का पहुंचना शुरू हो गया है। मेले में चाट पकौड़ी के साथ ही हलवाई और मीना बाजार की दुकानें पहुंचने लगी हैं। खेले-तमाशे का सामान भी लगातार पहुंच रहा है। मेले में हर साल झंडी पूजन के साथ पुलिस-प्रशासन की बैठक होती थी। इसमें मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार यह बैठक मेले के बजाय विकास भवन में सोमवार को होगी।
---------
कोतवाली खुली, नहीं पहुंचा वायरलेस सेट
मेले में कोतवाली स्थापित हो गई है, लेकिन अभी तक वहां वायरलेस सेट नहीं पहुंचा है। मेला कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मेले की जीडी सोमवार से चालू कर दी जाएगी। मेले में होने वाली किसी भी घटना की रिपोर्ट मेला कोतवाली में ही दर्ज की जाएगी।

---------
सफाई कर्मचारी कर रहे लापरवाही
मेले में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 कर्मचारी नियुक्ति किए गए हैं, लेकिन कर्मचारी सफाई करने के स्थान पर दिनभर तंबुओं में आराम करते रहते हैं। इसकी शिकायत जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र नाथ दुबे ने डीपीआरओ से की है।

मेला ककोड़ा घाट पर बच्चे का मुंडन कराता परिवार। संवाद

मेला ककोड़ा घाट पर बच्चे का मुंडन कराता परिवार। संवाद

मेला ककोड़ा घाट पर बच्चे का मुंडन कराता परिवार। संवाद

मेला ककोड़ा घाट पर बच्चे का मुंडन कराता परिवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed