फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eye flu: 300 patients reaching district hospital daily

आई फ्लू : जिला अस्पताल रोजाना पहुंच रहे 300 मरीज

Thu, 03 Aug 2023 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Eye flu: 300 patients reaching district hospital daily
जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने को लगी भीड । संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल में आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले सिर्फ 50-60 मरीज ही नेत्र परीक्षक के पास पहुंच रहे थे, लेकिन अब रोजाना करीब 300 मरीज पहुंच रहे। डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने और आंखों को साफ पानी से धोते रहने की सलाह दे रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अभी रोगियों की संख्या में और इजाफा होगा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने पर संक्रामक बीमारियां पैर पसारने लगती हैं। मौजूदा समय में जिले में आई फ्लू के रोजाना मरीज बढ़ रहे है। नेत्र परीक्षक कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रहती है। आई फ्लू संक्रमण बढ़ते ही नेत्र परीक्षकों के कक्ष में रोजाना 250 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक युवा और बुजुर्ग है। डॉक्टरों के मुताबिक यह बीमारी संक्रमण से फैलती है। हल्के लक्षण महसूस होने पर ही डाॅक्टर की सलाह से दवाएं लें।
विज्ञापन

---------------
एक सप्ताह में इतने पहुंचे मरीज
जिला अस्पताल में पिछले मंगलवार को 150, बुधवार 170, बृहस्पतिवार 200, शुक्रवार को 100, शनिवार को 80, सोमवार को 350 और मंगलवार को 300 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। अधिकांश में आई फ्लू के लक्षण पाए गए। उन्हें दवा देकर एहतियात बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
ये बरतें सावधानियां
1- हाथों को बार-बार धोते रहें।
2- रूमाल अलग रखें और किसी से शेयर न करें।
3-आंखों को बार-बार छूने, रगड़ने से बचें।
4- बाहर जाते समय काले चश्मे का प्रयोग करें।
5- पीड़ित व्यक्ति से आंखें मिलाने से बचें।
----------------

रोजाना आई फ्लू के मरीज बढ़ रहे है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर केमिस्ट से दवा न लेकर सीधे डॉक्टर से संपर्क करें। जिला अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। - डॉ. विकास अग्रवाल, नेत्र सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed