{"_id":"6843357087f984a9ea0e024f","slug":"extortion-in-the-name-of-gurudwara-allegation-of-occupation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137354-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गुरुद्वारा के नाम पर उगाही, कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गुरुद्वारा के नाम पर उगाही, कब्जे का आरोप
Sat, 07 Jun 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव जसवंतपुर के गुरुद्वारा की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसको लेकर सिख संगत के लोगों ने शुक्रवार को गुरुद्वारा के नाम पर धन उगाही करने, जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है।
गुुरुद्वारा अकाल गढ़ की प्रबंध कमेटी के सतेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, हरजीत सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम से मुलाकात की। एक व्यक्ति पर गुरुद्वारे पर कब्जा करने का आरोप लगाया। एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गुरुद्वारा की कमेटी है। इसके अध्यक्ष निर्मल सिंह है। आरोप है कि गुरुद्वारा में रहने वाला एक व्यक्ति गुरुद्वारा के नाम पर धन उगाही करता है। विरोध पर गाली-गलौज व धमकी देता है। धन उगाही कर जमीन और अपने नाम पक्का घर बनवा लिया। पत्र में यह भी कहा कि इससे पहले भी मामले की शिकायत की गई। मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। विवाद को लेकर आरोपी ने कोर्ट से स्टे ले लिया। जो 31 मई को खारिज हो गया। एसडीएम ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।