{"_id":"58220a664f1c1ba16fb37f1a","slug":"expose-the-conspirators-are-sudhakar","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश रचने वाले हों बेनकाब :सुधाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश रचने वाले हों बेनकाब :सुधाकर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
साजिश रचने वाले हों बेनकाब :सुधाकर
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व जिपं सदस्य व माले नेत्री रमा गैरोला की बुखार से मौत के बाद उनके पिता की ओर से माले के वरिष्ठ नेताओं पर दर्ज कराए गए मुकदमे को माले नेताओं ने सांप्रदायिक सामंती ताकतों की साजिश करार दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि न होने पर माले नेताओं पर दर्ज मुकदमे को खारिज करने के साथ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही पर भी कार्रवाई की मांग की गई।
मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य सुधाकर यादव, एपवा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विद्या रजवार ने रमा गैरोला की मौत के बाद झूठे मुकदमे में पार्टी नेताओं को फंसाने को रमा गैरोले के राजनीतिक जीवन और पार्टी की छवि धूमिल करने की एक घृणित साजिश करार दिया है। सुधाकर यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर साजिश बेनकाब हो चुकी है। प्रशासन को माले नेताओं पर दर्ज मुकदमे को शीघ्र खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रमा गैरोला ने हमेशा से सच्चाई का साथ देते हुए गरीबों और मजदूरों की लड़ाई लड़ी। खासकर महिलाओं को समान दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन किया। राजनेताओं ने उनको खरीदने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। जिला अस्पताल की लड़खड़ाई स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी जमकर बरसे और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए डाक्टरों की जांच का भी मुद्दा उठाया। रमा के बीमार होने से लेकर उसकी मौत तक की सूचना परिवारीजनों को न दिए जाने के उनके पिता द्वारा लगाए गए आरोप को भी गलत बताया। वार्ता में जानकारी दी गई कि 20 नवंबर को रमा गैरोला की स्मृति सभा पीलीभीत कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। जिसमें पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।