{"_id":"64c9531ba1cc51277e090b04","slug":"exploitation-of-farmers-is-not-tolerated-harinam-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2038-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं : हरिनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं : हरिनाम
Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। भाकियू (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। घुंघचाई पुलिस ने कुछ किसानों ने अभद्रता की थी। इसे लेकर शाम को जिले के अफसरों से मिला जाएगा। कार्रवाई न होने पर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन होगा।
वे गांव सिमरिया में पंचायत को संबोधित कर रहे थे। घुंघचाई थाना क्षेत्र में एक खेत से धान की पौध उखाड़ने पर पुलिस ने 18 जुलाई को कुछ कार्यकर्ताओं पर नाराजगी व्यक्त की थी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता आदि का आरोप लगाया था। इसके विरोध में 21 जुलाई को भाकियू ने घुंघचाई थाना गेट पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी।
इसको लेकर मंगलवार को गांव सिमरिया में पंचायत हुई। पंचायत के बाद प्रदेश अध्यक्ष एक कार्यकर्ता को जिला मुख्यालय पर अफसरों के सामने पेश करने को लेे गए। बैठक में शाहजहांपुर के भाकियू जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। जिले के भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट में तारीख को लेकर वे मंगलवार को पंंचायत में नहीं पहुंच सके है।