फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Explanation called for block education officer, ban on withdrawal of salary of 10 teachers

खंड शिक्षा अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब, 10 शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक

Tue, 22 Mar 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Explanation called for block education officer, ban on withdrawal of salary of 10 teachers
पूरनपुर। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए कई परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों का पंजीकरण नहीं कराया गया। लापरवाही पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब कर 10 शिक्षकों का वेतन रोका है। साथ ही शीघ्र शत-प्रतिशत स्कूलों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए डीएम ने परिषदीय और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों का पंजीकरण कराने के आदेश दिए थे मगर पूरनपुर क्षेत्र के कई स्कूलों का पंजीकरण नहीं कराया गया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर बीएसए को तलब कर शीघ्र ही पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे। बीएसए चंद्रकेश सिंह ने लापरवाही पर खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल का स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

इसके अलावा लापरवाही पर कंपोजिट स्कूल रघुनाथपुर के शिक्षक ऋषि सक्सेना, खाता की विजय लक्ष्मी, पूरनपुर कंपोजिट की सुमनलता, हबीबगंज के मोहम्मद नूर खां, रूदपुर के शेखर दीक्षित, कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल घुंघचाई के रविकांत शुक्ला, मदारपुर के ऐकेश कुमार, मनहरिया के अमित कुमार पांडेय, सिमरिया अजीतपुर के शिवसागर लाल, अभयपुर माधौपुर के वीरेंद्र प्रताप सिंह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी मदन लाल ने बताया कि अब सभी स्कूलों का पंजीकरण करा दिया गया। इसके बाद वेतन आहरण पर लगाई गई रोक हटवाने को बीएसए को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed