फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   exident

श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस और ट्रक से टकराई, 41 घायल

Wed, 04 Dec 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
exident
गजरौला (पीलीभीत)। असम हाईवे पर बिठौराकलां गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस और खाद के कट्टों लदे ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक और बस में सवार 41 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी समेत कई अफसर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बरेली के पीलीभीत बाईपास स्थित तुलसी मैदान में साकार विश्व हरि (भोले बाबा) का तीन दिन से सत्संग चल रहा है, मंगलवार को अंतिम दिन इसमें हिस्सा लेने के लिए सुबह 7.45 बजे पूरनपुर से 41 श्रद्धालु निजी बस में सवार होकर रवाना हुए। असम हाईवे पर बिठौराकलां गांव के पास बस चालक ने वाहन को ओवरटेक करने के लिए रफ्तार तेज की, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद चालक बस की खिड़की से कूदकर भाग गया। आमने-सामने टक्कर से बस में सवार सभी 40 श्रद्धालु और ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना गजरौला पुलिस को दी गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर नरेश कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कराकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक दीक्षित, सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया, एसडीएम अविनाश कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन भी टीम के साथ अलर्ट रहे। घायलों को इमरजेंसी में इलाज करने के बाद जनरल वार्ड में शिफ्ट कराया गया। कई मरीज स्वास्थ्य सुधार के बाद परिवार के साथ चले गए।
विज्ञापन

प्राइवेट बस और ट्रक की भिड़ंत में 41 लोग घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। बस ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। तहरीर मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए हादसे में घायल
1. सुशील पुत्र इतवारी निवासी रम्पुरा ताल्लुके (पूरनपुर)।
2. रामौतार पुत्र उजागर लाल निवासी पूरनपुर।
3. गौरव पुत्र हरिओम निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
4. विमला पत्नी रोहनलाल निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
5. मीरा पत्नी हरिओम निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
6. रामभरोसे पुत्र फूलचंद निवासी नई कालोनी (पूरनपुर)।
7. सन्नी देवी पत्नी रामभरोसे निवासी नई कालोनी (पूरनपुर)।
8. सुशीला पत्नी कन्हाईलाल निवासी खमरिया पट्टी (पूरनपुर)
9. शिवानी पुत्री धरमवीर निवासी खमरिया पट्टी (पूरनपुर)।
10. भगवानदास पुत्र बिहारीलाल निवासी महाराजपुर (पूरनपुर)।
11. दुलीराम पुत्र हीरालाल निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
12. लज्जावती पत्नी सुंदरलाल निवासी रंपुरा (पूरनपुर)।
13. सुंदरलाल पुत्र पुरवाई लाल निवासी रंपुरा महाराजपुर (पूरनपुर)।
14. जीवनलाल पुत्र बिहारीलाल निवासी रंपुरा महाराजपुर (पूरनपुर)।
15. रामकली पत्नी रामचंद्र निवासी रतौलपुर गढ़िया (बंडा शाहजहांपुर)।
16. कल्लू पुत्र कन्हाईलाल निवासी चांट फिरोजपुर (पूरनपुर)।
17. जागनलाल पुत्र मैकूलाल निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
18. गौरव पुत्र हरिओम निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
19. सुनीता देवी पत्नी जानकी प्रसाद निवासी चांट फिरोजपुर (पूरनपुर)।
20. मंगली प्रसाद पुत्र मूलचंद निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
21. अंकित पुत्र मंगली प्रसाद निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
22. रामचंद्र पुत्र केदारनाथ निवासी रसूलपुर (बंडा शाहजहांपुर)।
23. उपासना पुत्री कालीचरण निवासी कासगंजा (पूरनपुर)।
24.सोमवती पुत्री मंगली प्रसाद निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
25. डोरीलाल पुत्र छेदलाल निवासी रम्पुरा ताल्लुके (पूरनपुर)।
26. राजीव पुत्र हजारीलाल निवासी प्रसादपुर (पूरनपुर)।
27. रुकमणी पत्नी राममूर्ति निवासी खमरिया पट्टी (पूरनपुर)।
28. द्वारिकाप्रसाद पुत्र सीतापुर निवासी चांट फिरोजपुर (पूरनपुर)
29. राजरानी पत्नी ओमप्रकाश निवासी चांट फिरोजपुर (पूरनपुर)
30. प्रीति पुत्री राममूर्ति निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
31. मीरादेवी पत्नी हजारीलाल निवासी प्रसादपुर (पूरनपुर)।
32. लक्ष्मी देवी पत्नी कांताप्रसाद निवासी खमरिया पट्टी (पूरनपुर)।
33. देवकी पत्नी कालीचरण निवासी चांट फिरोजपुर (पूरनपुर)
34. सत्यवती पत्नी हजारीलाल निवासी महाराजपुर (पूरनपुर)।
35. वीरमती पत्नी बादशाह निवासी चांट फिरोजपुर (पूरनपुर)
36.नन्ही देवी पत्नी सीतापुर निवासी चांट फिरोजपुर (पूरनपुर)।
37. ट्रक चालक सत्यवीर पुत्र नाथूलाल निवासी राजपुरी नवादा (भुता, बरेली)।
38. नन्ही देवी पत्नी जागनलाल निवासी खमरिया (पूरनपुर)।
39. सुशील पुत्र डोरीलाल निवासी खमरिया ( पूरनपुर)।
40. दुलीराम पुत्र हीरालाल निवासी खमरिया ( पूरनपुर)।
41. ट्रक सवार शमशाद पुत्र बली शेर खां निवासी सरफराज खां (कोतवाली सदर )।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed