{"_id":"6529906a5cfd8fdcd60346a4","slug":"even-those-who-consider-ram-as-imaginary-are-paying-obeisance-in-temples-solanki-pilibhit-news-c-121-1-pbt1007-5791-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम को कल्पना मानने वाले भी मंदिरों में टेक रहे मत्था : सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम को कल्पना मानने वाले भी मंदिरों में टेक रहे मत्था : सोलंकी
विज्ञापन
शहर के ड्रमण्ड इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय
पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृज प्रांत से शुरू हुई शौर्य जागरण यात्रा का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने कहा कि यह हिंदुत्व की ही ताकत ही है कि जो लोग पहले राम को कल्पना मानते थे, वे आज मंदिरों में मत्था टेक रहे हैं। शहर में भ्रमण के दौरान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए देशभर में शौर्य जागरण यात्राएं निकाली जा रही हैं। शौर्य जागरण यात्रा ललौरीखेड़ा से छतरी चौराहा होते हुए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने कहा कि आज भारत की पुण्य धरा पर अनेक पीढि़यों को शौर्य व राष्ट्रवादी जीवन जीने की प्रेरणा देने वाले बलिदानी पूर्वजों को याद किया जा रहा है। शौर्य जागरण यात्रा मात्र एक साधारण यात्रा नहीं, बल्कि यह देश के हिंदू समाज को पुन: अपने पूर्वजों की शौर्य गाथा, उनके बलिदानों को याद दिलाने के लिए है।
विज्ञापन
सभा के पश्चात नगर में शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं अन्य युवा जय श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा ड्रमंड कॉलेज से चलकर गांधी स्टेडियम, सुनगढ़ी थाना, गैस चौराहा, चावला चौराहा, मुख्य बाजार, जेपी रोड, बरेली दरवाजा, जाटों का चौराहा, काला मंदिर, नई बस्ती, डिग्री कॉलेज से ओवरब्रिज होते हुए बरखेड़ा चली गई। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद यात्रा में जेसीबी पर सवार होकर शामिल हुए।