फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even pregnant women did not get blankets, they had to resort to quilts from their homes.

Pilibhit News: प्रसूताओं को भी नहीं मिले कंबल, घर की रजाई सहारा

Sun, 14 Dec 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Even pregnant women did not get blankets, they had to resort to quilts from their homes.
नगर के सीएचसी में प्रसूताओं को नही मिला कंबल। संवाद
बिलसंडा। मौसम में सर्दी का असर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसके बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को कंबल उपलब्ध नहीं कराए जा रहे। प्रसूताओं को सर्दी से बचाने के लिए तीमारदार घर से कंबल और रजाई जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी पर लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसमें प्रसूताओं की संख्या अधिक रहती है। उनका पूरा ख्याल रखने की जिम्मेदारी अस्पताल की होती है। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के परिजन घर से कंबल ला रहे हैं। गांव भदेगकंजा के मजरा गुरगवां निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि वह अपनी बहू राजबेटी को अस्पताल लेकर आई थीं। बहू ने बच्चे को जन्म दिया है। बताया कि वे लोग कंबल, चादर आदि लिए बिना ही आए थे। अस्पताल से कंबल नहीं मिला तो घर से मंगाना पड़ा। गांव गोपीपुरा निवासी रामबेटी ने बताया कि उनकी बेटी आरती ने बच्चे का जन्म दिया। अस्पताल कंबल नहीं मिला। बताया कि खाने को भी कुछ नहीं मिला। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. छत्रपाल गंगवार ने बताया कि सभी मरीजों को कंबल दिए जाते हैं। इसके बाद भी अगर किसी मरीज को कंबल नहीं मिला तो उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed