फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even on the third day, no clue was found about the youth who jumped into the canal.

Pilibhit News: तीसरे दिन भी नहीं मिला नहर में छलांग लगाने वाले युवक का सुराग

Fri, 24 May 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Even on the third day, no clue was found about the youth who jumped into the canal.
पूरनपुर। नहर में छलांग लगाने वाले गांव प्रसादपुर निवासी अजय का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। नहर का पानी कम होने के साथ तीसरे दिन भी गोताखोर उसकी तलाश करते रहे। एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों से जानकारी की।
विज्ञापन


माधोटांडा थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर में मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसादपुर निवासी अजय (18) ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने चाचा उमाशंकर और भाई बबलू के सामने नहर में छलांग लगा दी थी। अजय का सुराग न लगने पर बुधवार को उसके परिजनों, करीबियों ने असम हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी नहर का पानी बंद कराने, अजय को जल्द तलाश कराने की मांग कर रहे थे। बुधवार को एसएसबी के गोताखोरों को नहर में उतारा गया। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन गोताखोर अजय की तलाश मेंं जुटे रहे। कलीनगर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी की और अजय के परिजन को उसके शीघ्र मिल जाने का आश्वासन दिया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अजय की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed