{"_id":"6890f68d55ed3b448f07833e","slug":"even-if-the-world-becomes-our-enemy-may-our-friendship-remain-intact-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141146-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक होटल में रविवार रात सिटी सिंगर्स क्लब ने मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और किशोर कुमार के जन्म दिवस पर संगीत संध्या का आयोजन किया। कलाकारों ने गीत गाकर दोनों गायकों को नमन किया। कन्हैया प्रथम और स्वर्णिम कन्हैया ने बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा गीत सुनाकर समा बांध दिया।
रंजीत सहमी ने यह दिल और उनकी निगाहों के साए, संदीप सिंह ने यही है तमन्ना, दिव्या मित्रा और डॉक्टर एस के मित्रा ने हाल कैसा है जनाब का सुनाया। स्तुत्य मिश्रा ने पल-पल दिल के पास गीत पर बांसुरी वादन किया। डॉ. पीएन सक्सेना ने पर्दा है पर्दा, ज्ञानेंद्र सिंह ने दिल में आग लगाए सावन का महीना, अमित शेखर ने फूल का स्वभाव क्या, डॉक्टर अंजु सिंह ने इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा, संजीव सक्सेना ने रोते हुए आते हैं सुनाया।
डॉक्टर एस के मित्रा ने दर्दे दिल दर्दे जिगर दिल में जगाया आपने, डॉ. अमित कात्यान ने देखा न हाय रे सोचा न, श्रीनिका ने हरी ओम हरि और क्षितिज सक्सेना ने मेडले प्रस्तुत किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक शर्मा, नबी अंसारी, वैभव त्रिपाठी, अजीत वाजपेयी ने भी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आरके श्रीवास, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. भगवानदास, अमृतलाल, डॉ. ममता सक्सेना, डॉ. नीरज गुप्ता, परविंदर सिंह सहमी, एसपीएस संधू आदि मौजूद रहे।