फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after killing the woman, the tiger kept roaming at the same place the next day

Pilibhit News: महिला को मारने के बाद भी दूसरे दिन उसी जगह मंडराता रहा बाघ

Tue, 27 May 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Even after killing the woman, the tiger kept roaming at the same place the next day
पूरनपुर। गन्ने की खेत में निराई कर रही महिला को मार डालने वाला बाघ दूसरे दिन भी घटनास्थल के समीप ही मंडराता रहा। गन्ने की फसल देखने गए गांव खिरकिया बरगदिया निवासी गोपी ने खेत की मेड़ पर बाघ को बैठा देख पिता को चीख-चीख कर आवाज लगाई। शोर-शराबा पर बाघ गांव निवासी ताहिर के गन्ने के खेत मेंं घुस गया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई हैं। घटना स्थल के समीप कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बाघ ने रविवार को गन्ने के खेत में निराई कर रही गांव खिरकिया बरगदिया निवासी रामायन की पत्नी लौंगश्री को मार डाला था। लौंगश्री का शव खेत में दूसरे छोर पर मिला था। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा के बाघ के पगचिह्न आसपास न होने की बात कहने पर लोगों ने खरी-खोटी सुनाकर बांधकर डालने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

शाम के समय पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने लौगश्री के परिजन को मुआवजा दिलाने, डीएफओ को तार फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ दूसरे दिन फिर घटनास्थल के समीप पहुंचा। बाघ को करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर जहरूल के खेत की मेड़ पर बैठा देख गोपी ने पिता को खेत के अंदर से बुलाने के लिए कई बार आवाज लगाई। शोर-शराबा पर कई लोग एकत्र हो गए। तब बाघ ताहिर के गन्ने के खेत में घुस गया।
गांव निवासी विवेक सिंह चौहान ने खेतों में बाघ होने की सूचना वनकर्मियों को दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को बाघ की चहलकदमी होने की जानकारी देकर सतर्क रहने को कहा।

गांव के विवेक सिंह चौहान ने बताया कि बाघ अक्सर गांव चंदिया हजारा से ढक्का चाट, खिरकिया बरगदिया गई सड़क पर और खेतों में लोगों को दिखता है। हरीपुर रेंजर सहीर खान ने बताया कि बाघ की निगरानी को टीम को लगाई गईं हैं। सोमवार की सुबह बारिश होने के चलते उसके पगचिह्न ट्रेस नहीं हो सके। घटनास्थल के आसपास कैमरे लगाए जाएंगे। बाघ पर पूरी नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed