फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after getting approval for construction, potholes are found at every step on Madhotanda road

Pilibhit News: निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी माधोटांडा मार्ग पर हर कदम पर गड्ढे

Wed, 09 Oct 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Even after getting approval for construction, potholes are found at every step on Madhotanda road
पीलीभीत। सड़कों की हालत सुधारने के लिए शासन की ओर से भले ही गंभीरता बरती जा रही हो, लेकिन जिले में इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। नेपाल सीमा को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग की हालत बदतर है। स्वीकृति मिलने के बाद भी मार्ग का निर्माण अधूरा है। बाढ़ से मार्ग की हालत और बिगड़ गई है।
विज्ञापन

जिले के महत्वपूर्ण मा॒र्गों में शामिल माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अलावा नेपाल की सीमा भी जुड़ी हुई है। सीमावर्ती क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय आने के लिए इस मार्ग का ही इस्तेमाल करते हैं। पूर्व में कई बार गड्ढे भरने के बाद भी मार्ग की हालत नहीं सुधर सकी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। छह माह पूर्व शासन ने मार्ग के नवीनीकरण के लिए करीब नौ करोड़ रुपये मंजूर किए।
विज्ञापन

तीन किलोमीटर दायरे में मार्ग का निर्माण भी करा दिया गया, लेकिन बारिश शुरू होने के बाद कार्य ठप हो गया। बारिश के दौरान आई बाढ़ में मार्ग की हालत और भी बदतर हो गई। तीन स्थानों पर मार्ग कट गया और कई जगह धंसने भी लगा। स्थिति यह है कि 25 किलोमीटर दायरे में हर कदम पर गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटे स्थानों पर अस्थायी कार्य कराकर आवागमन सुचारू किया गया है, लेकिन स्थायी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। अफसरों की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का दावा किया, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है।
000
जर्जर मार्ग से रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों वाहन
माधोटांडा, कलीनगर, जमुनिया जैसी बड़ी आबादी वाले क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों लोग रोजाना इस मार्ग से ही गुजरते हैं। ऐसे में रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। खरीदारी, शारीरिक समस्या समेत अन्य जरूरी कार्य को लेकर लोगों को आना पड़ता है। मार्ग की जर्जर स्थिति होने से लोगों को परेशानी के बीच सफर तय करना पड़ रहा है। एक घंटे का सफर तय करने में करीब दो घंटे लग रहे हैं।
000
जर्जर पुलिया पर मिट्टी डालकर छोड़ी
बाढ़ के दौरान इस मार्ग पर अधिकांश पुलिया धंस गई। लंबे समय तक आवागमन ठप रहा। अफसरों की सख्ती के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से जर्जर पुलियों पर मिट्टी डलवा दी गई। कुछ समय तक राहत मिली, लेकिन वाहनों के लगातार गुजरने से स्थिति फिर बिगड़ने लगी, जिससे हादसों का खतरा भी बना रहता है।

000
बारिश की वजह से मार्ग की मरम्मत रोक दी गई थी, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से बात कर जानकारी ली जाएगी। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
- संजय कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed