फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after four days of inauguration, crushing has not started in the sugar mill

Pilibhit News: शुभारंभ के चार दिन बाद भी चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं

Tue, 03 Dec 2024 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Even after four days of inauguration, crushing has not started in the sugar mill
पूरनपुर। पेराई सत्र के शुभारंभ के चार दिन बाद भी चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं हो सकी है। मिल चलाने के लिए दो और तीन दिसंबर का गन्ना सप्लाई इंडेंट जारी कर चीनी मिल ने सहकारी गन्ना समिति भेजा है। सोमवार को गन्ना एकत्र होने पर मिल अफसर मिल को चलाने की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ 29 नवंबर को हवन-पूजन के साथ किया गया था। शुभारंभ को लेकर चीनी मिल ने मात्र 251 क्विंटल गन्ना आपूर्ति इंडेंट जारी किया। चार दिन बाद भी चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हालांकि नियमित चलाने के लिए चीनी मिल की ओर से दो दिसंबर का सात हजार क्विंटल और तीन दिसंबर का 14,300 क्विंटल गन्ना आपूर्ति का इंडेंट जारी कर सहकारी गन्ना समिति भेजा गया है। गन्ना आपूर्ति की पर्ची के मैसेज पर कई किसान चीनी मिल और गन्ना खरीद केंद्रों पर गन्ना लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के जीएम टीपी पाल ने बताया कि गन्ना तौल में नेटवर्किंग की समस्या आ रही थी। इसका निराकरण करा दिया गया है। चीनी मिल को चलाने के लिए गन्ना एकत्र होने के बाद प्रेशर उठाया जा रहा है। सोमवार देर शाम तक चीनी मिल को चलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed