फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after five months, the bridge could not be built due to rain and flood

Pilibhit News: पांच माह बाद भी नहीं बन सकी बारिश और बाढ़ में कटी पुलिया

Wed, 20 Nov 2024 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Even after five months, the bridge could not be built due to rain and flood
दंदौल पुल के पास टूटी पड़ी पुलिया।संवाद
घुंघचाई। बारिश और बाढ़ के पानी में कटी हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल से कई गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पुलिया अब तक नहीं बन सकी है। इस वजह से कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद है। लोग चक्कर काटकर गंतव्य को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल के पास से जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया करीब पांच माह पहले हुई बारिश के पानी में कट गई थी। इससे 10 से अधिक गांवों की आबादी का आवागमन बंद हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिया का निर्माण ब्रिटिश काल में कराया गया था। पुलिया के टूट जाने से किसान खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। खेतों पर आवागमन में लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। मगर वह काम नहीं आ रही। वाहन चालक दो किलोमीटर दूर डूंडा पुल से आवागमन कर रहे हैं। पुलिया निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष है। लोक निर्माण विभाग के जेई जमुना प्रसाद ने बताया कि दंदौल के पास टूटी पुलिया की जानकारी है। निर्माण के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। पुलिया निर्माण शुरू होने में एक माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह पुलिया वर्षों पहले बनाई गई थी। पुलिया से रोजाना बड़ी तादाद में लोग मेहनत मजदूरी करने जाते हैं। पुलिया टूट जाने से लोग लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वैकल्पिक व्यवस्था भी काम नहीं आ रही है। - कुलविंदर सिंह रंधावा


पुलिया टूटने के बाद बनाया गया वैकल्पिक रास्ता भी ठीक नहीं है। आवागमन ठप होने से लोग परेशान हैं। रात के समय हादसे की आशंका रहती है। - जमुना प्रसाद वर्मा




दंदौल पुल पर बनी पुलिया टूटी है। इससे क्षेत्रीय गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। अब तक किसी भी ने निर्माण कराने की सुध नहीं ली है। टूटी पुलिया से हादसे का डर बना रहता है। - हरेराम यादव

दंदौल पुल के पास टूटी पड़ी पुलिया।संवाद

दंदौल पुल के पास टूटी पड़ी पुलिया।संवाद

दंदौल पुल के पास टूटी पड़ी पुलिया।संवाद

दंदौल पुल के पास टूटी पड़ी पुलिया।संवाद

दंदौल पुल के पास टूटी पड़ी पुलिया।संवाद

दंदौल पुल के पास टूटी पड़ी पुलिया।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed