{"_id":"68530ffafaa0efc3ef090178","slug":"even-after-eight-days-the-drinking-water-supply-of-five-wards-could-not-be-restored-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138065-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आठ दिन बाद भी सुचारु नहीं हो सकी पांच वार्डों की ठप पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आठ दिन बाद भी सुचारु नहीं हो सकी पांच वार्डों की ठप पेयजल आपूर्ति
Thu, 19 Jun 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। मोटर खराब होने से नगर के लाइनपार के पांच वार्डों की ठप पेयजल आपूर्ति आठ दिन बाद भी सुचारु नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हो रही है।
लाइनपार के पांचों वार्डों और पूरनपुर देहात के कुछ हिस्से में 50 हजार से अधिक आबादी है। इस क्षेत्र में जिला पंचायत के डाक बंगला परिसर में बने वाटर बाक्स से पेयजल आपूर्ति की जाती है। बुधवार को सुबह कुछ देर पानी की आपूर्ति मिलने के बाद मोटर खराब होने पर पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। नगर पालिका के ईओ एजाज अहमद ने बताया कि बरेली भेजकर मोटर को सही करा लिया गया है। बृहस्पतिवार को मोटर को लगवाकर पेयजल आपूर्ति को सुचारु करा दिया जाएगा।