फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Erosion continues on the second day, sugarcane crop of two farmers submerged in Sharda river

Pilibhit News: दूसरे दिन भी कटान जारी, दो किसानों की गन्ना फसल शारदा नदी में समाई

Sun, 10 Aug 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Erosion continues on the second day, sugarcane crop of two farmers submerged in Sharda river
पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी। वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर गांव चंदिया हजारा के समीप एक दिन पहले शुरू हुआ कटान दूसरे दिन भी जारी रहा। कटान में गांव के दो किसानों की गन्ने की फसल नदी में समा गई। रविवार को बाढ़ खंड के अफसरों ने कटान स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कटान रोकने को गांव चंदिया हजारा के समीप कटर और परकोपाइन लगाई गई थी। ताकि कटान को रोका जा सके। मगर नदी का जलस्तर कम होने पर नदी ने कटर और परकोपाइन के समीप एक दिन पहले तेजी से कटान शुरू कर दिया। इससे कटर और परकोपाइन नदी में समा गए। नदी ने गांव निवासी दिनेश बाला के एक एकड़ में खड़ी गन्ना की लहलहाती फसल को शनिवार को निगल लिया था।
विज्ञापन

रविवार को भी तेजी से कटान जारी रहा। दूसरे दिन दिनेश बाला की आधा एकड़ जमीन पर खड़ी और उसके पड़ोसी किसान कमलेश राय की आधा एकड़ गन्ना की फसल नदी में समा गई। तेजी से हो रहे कटान पर आसपास के किसानों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को बाढ़ खंड के एसडीओ, जेई ने कटान स्थल का निरीक्षण किया। कटान स्थल पर पानी का बहाव तेज होने और अधिक गहराई होने पर बचाव कार्य कैसे होगा, इसका मंथन बाढ़ खंड के अफसर करते रहे। प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि बाढ़ खंड के अफसरों ने कटान स्थल पर झाड़िया, घास, फूस आदि सोमवार से डलवाने की जानकारी दी।


कलीनगर के गुनहान क्षेत्र में भी धीमी गति से कटान जारी
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रमनगरा ग्राम पंचायत के शारदा नदी के पार गुनहान क्षेत्र में भी शारदा नदी धीमी गति से कटान कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी की एक धार गुनहान क्षेत्र में कृषि भूमि को काट रही है। अबतक सैकड़ों एकड़ जमीन कट चुकी है। दो दिन पूर्व से नदी में पानी कम होने के बाद फिर से कटान शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed