फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   EO dismissed

24 गोवंशीय पशुओं की मौत पर बरखेड़ा के ईओ हटाए गए

Sun, 20 Sep 2020 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
EO dismissed
पीलीभीत/बरखेड़ा। अधिकारियों की बिना अनुमति लिए दो ट्रकों में लादकर बरखेड़ा से अमरिया भरा पचपेड़ा गोशाला भेजे गए 24 गोवंशीय पशुओं की मौत के मामले में शासन ने बरखेड़ा के ईओ राकेश कुमार चौबे पर कार्रवाई की है। शासन ने डीएम की जांच रिपोर्ट पर ईओ को चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग में उनके मूल पद पर वापस भेज दिया। शासन का आदेश मिलने के बाद ईओ को तत्काल रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन

सात मई को बरखेड़ा से दो ट्रकों में 40 गोवंशीय पशु भरा पचपेड़ा गोशाला (अमरिया) भेजे गए थे। वहां गोशाला पहुंचते ही ट्रकों में लदे चार पशु मृत निकले थे। आठ मई को सात और नौ मई को आठ गोवंशीय पशुओं समेत 24 पशुओं की मौत हो गई थी। 12 मई को भरा पचपेड़ा गोशाला के पास सड़क किनारे इन गोवंशीय पशुओं के शव पड़े मिले तो चारो तरफ हल्ला मच गया था। अमर उजाला ने इस मामले में 13 और 15 मई के अलावा अन्य तारीखों में भी समाचार प्रकाशित किए थे। तब प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए उस समय इस मामले में ईओ बरखेड़ा राकेश कुमार चौबे और पशु चिकित्साधिकारी डॉ.वीरपाल सिंह पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

गोवंश की मौत पर सवाल उठे तो एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र से प्रशासन ने जांच कराई थी। उस जांच में ईओ की लापरवाही भी खुलकर सामने आई थी। जांच में पाया गया था कि दूसरी गोशाला में शिफ्ट करते समय गोवंशीय पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया गया था। बेतरतीबढंग से उन्हें ट्रकों में ठूंस दिया गया था। प्रशासन की ओर से जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन ने गोवंशीय पशुओं की मौत के मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया। उसके बाद ईओ पर कार्रवाई की गई। ईओ राकेश कुमार चौबे को उनके मूल विभाग चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में वापस कर दिया गया। शासन से हुई कार्रवाई का आदेश मिलते ही ईओ बरखेड़ा को डीएम ने तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए। फिर उन्हें तुरंत रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं की मौत के पुराने मामले में ईओ बरखेड़ा को शासन से उनके मूल विभाग में वापस कर दिया गया है। शासन से आदेश मिलने पर ईओ बरखेड़ा को रिलीव कर दिया गया है। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed