{"_id":"678e992a67a35086750fbee4","slug":"entrance-exam-for-vacant-seats-will-be-held-on-february-8-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-129315-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रिक्त सीटों के लिए आठ फरवरी को होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रिक्त सीटों के लिए आठ फरवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
Tue, 21 Jan 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में आठ फरवरी को कक्षा नौ और 11वीं की रिक्त सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें कुल 530 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीके सिंह ने बताया कि कक्षा नौ की रिक्त नौ सीटों के लिए 509 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कक्षा 11 में रिक्त सीटों के लिए 21 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वाले इसी जिले के ही हैं जो अलग-अलग विद्यालयों में शिक्षारत भी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी को विद्यालय में होगी।
इसमें कुल 530 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों से लैस कक्षों में कराई जाएगी। परीक्षा कक्ष में मानक के अनुरूप कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। उत्तर पुस्तिकाएं सील कर उसी दिन सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र पर भेजी जाएंगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में विद्यालय स्तर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
परीक्षा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी। सुरक्षा के लिए विद्यालय परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी इंटरनेट से भी प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं।