{"_id":"62f01ec1238c3a5e0d27aa84","slug":"enthusiasm-of-getting-booster-dose-shown-in-mega-camp-pilibhit-news-bly4938367123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में लोगों में दिखा बूस्टर डोज लगवाने का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में लोगों में दिखा बूस्टर डोज लगवाने का उत्साह
विज्ञापन
माधोटांडा सीएचसी में बूस्टर डोज लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोविड की रोकथाम के लिए रविवार को मेगा कैंप का आयोजन कर बूस्टर डोज लगवाई गई। जिले भर की सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर समेत 90 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया। लोगों में काफी उत्साह देखा गया। आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में सरकार कोविड से बचाव की एहतियाती खुराक को बढ़ावा दे रही है।
इसके लिए 15 जुलाई से 30 सितंबर 75 दिनों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज प्रदान की जा रही है। टीकाकरण को गति देने के लिए रविवार को मेगा कैंप आयोजित किया गया। सीएमओ ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित वर्न यूनिट पर बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा सभी ब्लॉक में स्थित सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ वेलनेस सेंटर पर समय से ही मेगा कैंप शुरू हो गया। एएनएम समेत स्टाफ ने मौजूद रहकर 18 साल से अधिक आयु वालों का टीकाकरण किया।
बिलसंडा/कलीनगर। नगर के वार्ड नंबर पांच स्थित केंद्र पर व्यापार मंडल के चेयरमैन विक्रम नरेश जायसवाल ने फीता काटकर मेगा कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान आशीष, शालिनी, वैभव, दीपक, अमित, लल्ला समेत कई लोग मौजूद रहे। माधोटांडा सीएचसी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू दीक्षित ने मेगा कैंप का शुभारंभ किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिवम जायसवाल समेत 18 वर्ष से अधिक आयु वालों ने बूस्टर डोज का लाभ लिया। एएनएम हेमलता ने टीकाकरण किया। डॉ. विवेक सिंह, भगवती सिंह समेत लोग मौजूद रहे।