{"_id":"669c3dd4a3e7fd7b3206fd84","slug":"entered-the-house-beat-up-and-vandalized-it-five-people-including-the-village-head-are-named-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119724-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर मारपीट कर की तोड़फोड़, ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर मारपीट कर की तोड़फोड़, ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद
Sun, 21 Jul 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। गांव मुरसैना मदारी में ग्राम प्रधान पर चार अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडो से मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। मारपीट में परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रधान समेत पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव मुरसैना मदारी निवासी मोहम्मद मुजाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बरेली में जबकि उसका परिवार हापुड़ में रहता है। मुहर्रम पर छुट्टी के चलते वह गांव आया था। 17 जुलाई को ग्राम प्रधान मतलूब अहमद अपने साथी मारूफ, सारूफ, मुतीफ, नौशाद के साथ घर में घुस आया और बिना वजह लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।
ताऊ से मारपीट करने के साथ ही कार में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट में भाई शाहिद, वाहिद, भतीजे रजा, शाहिद,भतीजी सिदरा और भाभी यासमीन घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोप है कि 18 जुलाई को भी दोबारा उसके पिता और ताऊ के साथ मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।