फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entered the house and beat up mother and son, injured them, report filed

Pilibhit News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 Sep 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up mother and son, injured them, report filed
पूरनपुर। गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर में बच्चों में हुए विवाद पर गांव के उमेश कुमार के घर में घुसकर उसकी पत्नी गुड्डी देवी और उसके 12 वर्षीय पुत्र उर्वेश पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। घायल गुड्डी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उमेश की ओर से ताराचंद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना 30 अगस्त की है। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि बच्चों में हुए विवाद पर गांव निवासी ताराचंद्र, उसकी मां गीता देवी, राधेश्याम के पुत्र अमित, पत्नी सीमा, पुत्री सुधा ने उसकी गैरमौजूदगी में लाठी, डंडों से लैस होकर गाली गलौज कर उसकी पत्नी गुड्डी देवी को जान से मारने की नियत से सिर पर डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया। पुत्र उर्वेश की भी पिटाई कर घायल कर दिया गया। शोर-शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed