{"_id":"64f774390dca4c8ed7048fa4","slug":"enraged-by-online-attendance-sanitation-workers-demonstrated-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3722-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ऑनलाइन हाजिरी से भड़के सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ऑनलाइन हाजिरी से भड़के सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 06 Sep 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते उ.प्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ।स
पीलीभीत। पंचायतीराज निदेशक के गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
मुख्यमंत्री को संबोधित अपर जिला अधिकारी राजस्व को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि समस्त सफाई कर्मियों के हित में ऑनलाइन हाजिरी उचित नहीं है, क्योंकि सफाई कर्मियों की प्रत्येक राजस्व ग्राम में तैनाती है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अथवा एक से अधिक राजस्व ग्राम होते हैं। इनकी ग्राम पंचायत से दूरी लगभग चार-पांच किलोमीटर होती है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत, पंचायत घर पर सफाई कर्मियों को ऑनलाइन उपस्थिति लगाने में काफी परेशानी होगी।
इसके अलावा कहा गया है कि यदि सफाई कर्मियों की ऑनलाइन उपस्थिति आवश्यक हो तो फिर ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात समस्त विभागों के फील्ड कर्मचारियों की उपस्थिति भी ऑनलाइन लगवाई जानी चाहिए। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने विरोध जताते हुए उक्त आदेश को वापस कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, जिला मंत्री रामसेवक वाल्मीकि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।