फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Engineers have purification ritual wisdom

अभियंताओं ने किया बुद्धि शुद्धि हवन

Tue, 01 Mar 2016 06:11 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 01 Mar 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Engineers have purification ritual wisdom
डिप्लोमा इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। अभियंताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया और बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रेड पे 4800 और तीन पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में जूनियर इंजीनियर 18 फरवरी से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। मंगलवार को सभी अभियंता पीडब्ल्यूडी कार्यालय में एकत्र हुए और सरकार को सद्बुद्वि देने की कामना कर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इससे पूर्व यहां हुई सभा में अभियंताओं ने कहा कि शासन ने एक वर्ष ही उनकी मांगों को संस्तुति दे दी थी। फिर भी अब तक इसका शासनादेश जारी नहीं किया गया है जिससे सरकार की मंशा में खोट नजर आ रहा है। महासंघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि शासन स्तर पर पदाधिकारियों की प्रमुख सचिव कार्मिक से वार्ता होनी है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मंगलवार शाम तक वार्ता के बाद मांगे पूरी नहीं होती हैं तो जूनियर इंजीनियर बुधवार से प्रदेश व्यापी हड़ताल करने को मजबूर होंगे। कार्यक्रम में अनूप कुमार, सन्नी भास्कर, मुकेश कुमार, नरेंद्र सैनी, आरएस पाल, हरीश कुमार, गुरमीत सिंह, सीपी सिंह, दुर्गेश यादव, वीएस यादव, अनुज शर्मा, मनोज कुमार सहित कई अभियंता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed