फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Encroachment

पीलीभीतः नगरपालिका ने 100 अतिक्रमणकारियों पर लगाया एक-एक हजार का जुर्माना

Sat, 15 Feb 2020 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
पीलीभीत। शहर में दो दिन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में दुकानदारों द्वारा सड़क और नाले-नालियों पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। तीसरे दिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया, लेकिन अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगरपालिका की ओर से एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों को इसके लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार और नगरपालिका ईओ निशा मिश्रा के नेतृत्व में पहले दिन कोतवाली चौराहा से छिपियान मस्जिद तक और दूसरे दिन छिपियान मस्जिद से चावला चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान नगरपालिका टीम ने फड़ और खोखे वालों का सामान हटाने के अलावा दुकानदारों द्वारा नाले-नालियों पर किए गए पक्के निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया था। अब नगरपालिका ने अतिक्रमण करने वाले 100 से अधिक दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ईओ के निर्देश पर दुकानदारों को जुर्माना वसूली के नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। जल्द ही दुकानदारों से यह जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना जमा न करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार को तीसरे दिन अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया गया, लेकिन इसे लेकर चावला चौराहा से छतरी चौराहा तक दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते कई दुकानदार अपनी दुकान खोलने की हिम्मत नही जुटा पाए। पूरे दिन बाजार में अभियान को लेकर चर्चाएं होती रही। अधिशासी अधिकारी निशा मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण अभियान रोस्टर के हिसाब से चलाया जा रहा है। सप्ताह में दो दिन अभियान चलाया जाएगा। अब तक जिन इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया है। उस इलाके के दुकानदारों पर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाना तय किया गया है। सभी दुकानदारों को नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। वहीं अगले सप्ताह गैस चौराहा से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed