{"_id":"655b9856527ba94d54009087","slug":"encroachment-free-market-route-munadi-made-in-the-city-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-7872-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अतिक्रमण मुक्त होगा बाजार मार्ग, शहर में कराई गई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अतिक्रमण मुक्त होगा बाजार मार्ग, शहर में कराई गई मुनादी
विज्ञापन
शहर की स्टेशन रोड पर सड़क पर रखा दुकानदारो का समान । संवाद
पीलीभीत। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहला चरण सोमवार से शुरू हो गया। प्रशासन पहले बाजार मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराएगा। इसी मार्ग पर फल मंडी भी है। प्रशासन ने नगर पालिका के वाहन से शहर में मुनादी कराकर सभी को अतिक्रमण खुद हटाने के लिए कहा है। इसके बाद तीन-तीन दिन तक अलग-अलग चरणों में कार्रवाई की जाएगी।
शहर में वैसे तो हर रोड पर अतिक्रमण है। मुख्य बाजार रोड पर अतिक्रमण ऐसा है कि लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। यहां पर लोगों ने फुटपाथ पर ही दुकानों को सजा रखा है। प्रशासन की ओर से दीपावली से पहले अभियान शुरू किया गया तो व्यापारी विरोध में आ गए। राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद इसे दिवाली तक टाल दिया गया था। अब सभी त्योहार निपट जाने के बाद प्रशासन ने व्यापारियों के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय के तहत अभियान प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।
अभियान के पहले चरण के तहत सोमवार से शहर में नगर पालिका की ओर से मुनादी कराई गई। पालिका के वाहन ने शहर में घूमकर लोगों को अतिक्रमण खुद हटाने के लिए कहा है। कहा गया कि दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण खुद ही हटा लें। तीन दिन तक मुनादी के बाद बृहस्पतिवार से शहर में टीमों को घुमाकर अतिक्रमण चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद रविवार से अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। तीन दिनों तक यह कार्रवाई चलेगी। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाया तो सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स के साथ खुद अतिक्रमण पर जेसीबी चलवाएंगे।
विज्ञापन
बाजार मार्ग के बाद अंदर दुकानों के सामने से हटाया जाएगा अतिक्रमण
अतिक्रमण की जद में सबसे पहले बाजार मार्ग है। प्रशासन ने इसे ही प्राथमिकता पर लिया है। इसी रोड पर फल मंडी सड़क पर चल रही है। दुकानें होने के बाद भी लोग फुटपाथ पर ठेला लगाकर काम कर रहे हैं। पहले इसे ही साफ करवाया जाएगा। इसके बाद अंदर दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
अतिक्रमण के साथ ही ई-रिक्शा को लेकर भी चलेगा अभियान
अतिक्रमण के साथ ई-रिक्शा भी जाम का बड़ा कारण हैं। डीएम से वार्ता होने के बाद उनको सात दिन का समय दिया गया है। इसके बाद अवैध ई-रिक्शा को लेकर अभियान चलेगा। अवैध ई-रिक्शा के अलावा अलग-अलग रूट के लिए रिक्शा को लेकर कार्रवाई होगी। ताकि शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात मिल सके।
शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार से मुनादी कराना शुरू कर दी गई है। अलग-अलग चरणों में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जाएगी।- सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट