फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   encroachment action

मेला मैदान की दीवार तोड़ने के मामले में तहसीलदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 25 Dec 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
encroachment action
पूरनपुर। रामलीला मेला मैदान की दीवार ढहाने के मामले में दूसरे दिन कानूनी कार्रवाई हुई। तहसीलदार से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें मेला मैदान के सामने फड़ लगाने वालों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस स्थानीय लोगों से संपर्क कर शिनाख्त करने में जुट गई है।
विज्ञापन

रामलीला मेला मेेदान में बीते साल अवैध कब्जा हटवाया गया था। पहले स्थानीय लोगों ने चंदा करके दीवार निर्माण शुरू किया था। बाद में विधायक बाबूराम पासवान ने विधायक निधि से दस लाख रुपये दीवार बनवाने के लिए दिए थे। विधायक निधि से दी गई रकम खर्च हो गई, लेकिन दीवार पूरी नहीं बन सकी थी। बीते दिनों कुछ समाजसेवी आगे आए और बकाया दीवार का निर्माण शुरू कराया। इस बीच बार-बार अतिक्रमणकारी काबिज होने की कोशिश करते रहे। कुछ फड़ वाले अब भी दुकान लगा लेते हैं, जिन्हें पुलिस हटवा भी चुकी है। कुछ कहने पर झगड़ा करने से भी पीछे नहीं हटते। मंगलवार रात बनवाई जा रही दीवार का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था। बुधवार को इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन सख्त हुआ था। रामलीला मैदान के कंट्रोलर तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को मामले में पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि मेला मैदान के आसपास फड़ लगाने वाले दुकानदारों ने दीवार तोड़ी है। वह कई बार अतिक्रमण की कोशिश भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महामारी अधिनियम के तहत भी धाराएं शामिल की गई हैं। अब पहचान कराकर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed