फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employment servants and Panchayat assistants demonstrated in the block premises.

Pilibhit News: रोजगार सेवकों, पंचायत सहायकों ने ब्लॉक परिसर में किया प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Employment servants and Panchayat assistants demonstrated in the block premises.
बीसलपुर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करते रोजगार सेवक संवाद
बीसलपुर। रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ब्लाॅक क्षेत्र के अधिकतर रोजगार सेवक और पंचायत सहायक सोमवार की दोपहर ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। लगभग एक घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। इसमें मानदेय नियमित रूप से दिए जाने, बकाया मानदेय का भुगतान तत्काल दिलाए जाने, मोबाइल फोन और इंटरनेट का खर्चा दिलाए जाने, अन्य विभागीय कार्य लिखित आदेशों के तहत ही कराए जाने की की मांग शामिल की गई। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में रजनी देवी, अरुण कुमार, अरविंद कुमार, अजय पाल, गुलशन बी, मोहसिन रजा, शाहीन, अल्पा गंगवार, अतुल कुमार सुमित आदि रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन




--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed