{"_id":"66353f91157c93d0cf045a54","slug":"employees-in-ptr-also-put-on-alert-after-forest-fire-in-uttarakhand-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115747-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उत्तराखंड के जंगल में लगी आग के बाद पीटीआर में भी कर्मचारियों को किया गया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उत्तराखंड के जंगल में लगी आग के बाद पीटीआर में भी कर्मचारियों को किया गया सतर्क
विज्ञापन
वन कर्मियो की बैठक लेते फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ।
पीलीभीत। हाल ही में उत्तराखंड के जंगल में आग लगने की घटना हुई थी। इसको लेकर पीटीआर के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी चौकन्ना कर दिया गया है। फील्ड डायरेक्टर ने शुक्रवार को बैठक कर बचाव और सुरक्षा के उपाय बताए।
मौजूदा समय में हल्की सी चिंगारी से आग विकराल रूप ले लेती है। इससे काफी हानि होती है। उत्तराखंड की तरह आग की घटना यहां पर न हो, इसके लिए शुक्रवार को फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह ने डिवीजन कार्यालय में रेंजर और अन्य स्टाफ के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि जंगल किनारे खेतों में नरई जलाने से किसानों को रोका जाए। यदि खेत से आग जंगल में आती है तो वन्यजीवों को काफी नुकसान होगा। इसके साथ ही कहा कि माचिस लेकर किसी भी दशा में जंगल के अंदर किसी को न जाने दें।
विज्ञापन
खुद भी इससे बचे और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने इसको लेकर सभी से सतर्क रहने के लिए कहा। डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त के दौरान इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।