फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employees found absent in DIOS and Gannadhikari office, salary stopped

Pilibhit News: डीआईओएस व गन्नाधिकारी कार्यालय में कर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोका

Wed, 31 Jul 2024 04:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Employees found absent in DIOS and Gannadhikari office, salary stopped
जिला विघालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते एडीएम।स्रोत:सूचना विभाग
पीलीभीत। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अजीत परेश ने मंगलवार की सुबह पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां ठीक 10:13 मिनट पर डीआईओएस ही नहीं मिले। इसके अतिरिक्त तीन कर्मी भी नदारद थे। जिला गन्नाधिकारी कार्यालय में भी कई कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीत परेश ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का प्रातः 10:13 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक नहीं थे, बताया गया कि वह पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलने उनके आवास पर गए हैं। एडीएम ने कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रजिस्टर में कुल 11 कार्मिकों के नाम मिले। इसमें वरिष्ठ सहायक सुखदेव, वरिष्ठ सहायक अनूप कुमार, कनिष्ठ सहायक कुमारी आस्था सक्सेना अनुपस्थित थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय कक्षों की साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षों में बहुत अधिक नमी तथा वे जर्जर थे। इसके बाद उन्होंने करीब 10:30 बजे जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वे अवकाश स्वीकृत कराकर लखनऊ गए थे। अपर संख्याधिकारी अनूप सचान, वरिष्ठ सहायक विन्ध्यवासिनी चौबे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिओम अनुपस्थित मिले। जांच रिपोर्ट पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अग्रिम आदेश तक गैर हाजिर मिले कर्मियों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
--
बीएसए कार्यालय के नदारद कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब

पीलीभीत। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इसमें 14 कर्मचारी अनुपस्थिति मिले थे। रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने सभी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए है। साथ ही बीएसए को सभी का स्प्ष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय का सुबह 10:20 बजे औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बीएसए और मरौरी के बीईओ नदारद थे। दोनों अधिकारियों के अवकाश पर होने की बात कही गई थी। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को डीसी बालिका शिक्षा मनीष कुमार, डीसी एमडीएम सौरभ, डीसी सचिन कुमार, पवन अग्रवाल, लिपिक सुशील, साहिबा, कंप्यूटर आपरेटर कुलदीप कुमार नेगी, सचिन, मथुरा प्रसाद, धर्मवीर, वरिष्ठ सहायक राजीव रत्न, अनुचर राजीव, संविदा कर्मी मंजीत और रविंद्र गैर हाजिर मिले।

जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजी गई। जांच रिपोर्ट पर डीएम संजय कुमार सिंह ने नदारद सभी कर्मियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए है। साथ ही सभी का स्पष्टीकरण लेने के लिए भी कहा है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया सभी नदारद कर्मियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका गया है। जवाब संतोषजनक न आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed