फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Emphasis was given on growing pulses and oilseeds along with sugarcane

Pilibhit News: गन्ने के साथ दलहनी-तिलहनी फसलें करने पर दिया जोर

Thu, 13 Jun 2024 10:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Emphasis was given on growing pulses and oilseeds along with sugarcane
पौंधशाला का निरीक्षण करते गन्ना विकास निदेशालय के निदेशक । स्रोत - गन्ना विभाग
पीलीभीत। गन्ना विकास निदेशालय भारत सरकार से आए निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत स्थापित पौधशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गन्न के साथ दलहनी-तिलहनी फसलें करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को सबसे पहले गन्ना विकास परिषद पूरनपुर के गांव कपूरपुर के किसान गौरी शकंर शर्मा ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत स्थापित पौधशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव डंडियाखुर्द के किसान मनवीर सिंह की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत स्थापित प्रदर्शन प्लॉट पर भी वह पहुंचे। किसानों ने बताया कि सहफसली के तौर पर गन्ने के साथ मसूर को बोया है। इसके बाद उन्होंने गन्ना विकास परिषद पीलीभीत के गांव बिन्नौर में किसान सतविंदर सिंह की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत स्थापित सह फसली प्रदर्शन प्लॉट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सतवीर सिंह ने बताया कि शरद ऋतु में गन्ने के साथ मसूर की बुआई की गई थी। मसूर का 16.25 क्विंटल उत्पादन हुआ। इस पर निदेशक ने गन्ना किसानों को गन्ने के साथ दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती करने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव, एलएच चीनी मिल के जीएम (गन्ना) केबी शर्मा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed