फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Emphasis placed on sowing improved varieties for higher sugarcane yield.

Pilibhit News: गन्ने की अधिक उपज के लिए उन्नत किस्मों की बोआई पर दिया जोर

Sat, 19 Sep 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on sowing improved varieties for higher sugarcane yield.
वैज्ञानिकों ने पूरनपुर क्षेत्र के नौ गांवों में सर्वे के दौरान दर्ज किस्मों का किया भौतिक सत्यापन
विज्ञापन

पीलीभीत। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार और वैज्ञानिक डॉ. एनके राठौर ने शुक्रवार को किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर क्षेत्र के नौ गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान गन्ना सर्वे के दौरान दर्ज की गई गन्ना किस्मों का खेतों में भौतिक सत्यापन किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को अधिक उपज और बेहतर आय के लिए अनुशंसित किस्मों की बोआई करने की सलाह दी।
वैज्ञानिकों ने कडेरचौरा, जटपुरा, लाह, मुजफ्फरनगर, झुकना, रमपुराकोन, अंडबोझी, गाहलूईया और पिपरिया दुलाई गांवों में किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गन्ना किस्मों की बुवाई से बचना चाहिए, जिनकी चीनी मिलों में मांग कम है। इन किस्मों पर अपेक्षाकृत कम मूल्य मिलने के साथ ही गन्ना पर्ची जारी होने में भी देरी हो सकती है। किसानों को इसके स्थान पर अधिक उपज देने वाली अगती और अनुशंसित गन्ना किस्मों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने किसानों से वैज्ञानिकों की ओर से अनुशंसित गन्ना किस्मों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश कुमार, प्रधान प्रबंधक, मनीष कुमार सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर, अमित चतुर्वेदी, मुख्य गन्ना अधिकारी पूरनपुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed