{"_id":"644538fcb228cf4b5d0d4386","slug":"emphasis-on-solidarity-in-the-meeting-held-on-parshurams-birth-anniversary-pilibhit-news-c-4-1-134392-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परशुराम जन्मोत्सव पर हुई गोष्ठी में एकजुटता पर दिया गया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परशुराम जन्मोत्सव पर हुई गोष्ठी में एकजुटता पर दिया गया जोर
विज्ञापन
फोटो : 19
परशुराम चौक के निर्माण को प्रयासरत रहने, समाज के कमजोर लोगों की मदद का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर गोष्ठी में भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर में परशुराम चौक के निर्माण को कोशिश जारी रखने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि समाज के किसी भी दबे, कुचले परिवार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर के पंचमदास इंटर कॉलेज में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गोष्ठी में ब्राह्मण समाज के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की गई। एकजुटता पर जोर दिया गया।
अध्यक्षता महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष एसके पांडेय ने की। जिलाध्यक्ष आनंद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत शुक्ला, जिला महामंत्री महेंद्र मिश्र, हरगोविंद वाजपेई, नवनीत मिश्रा, गोपाल मिश्रा, अचलेंद्र मिश्रा, अवनीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।