फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   eliphant

उत्पात मचा रहे नेपाली हाथियों को खदेड़ने के लिए शुक्ला फांटा से आए दो हाथी

Wed, 11 Sep 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
eliphant
माधोटांडा। शारदा नदी के पार ढकिया ताल्लुके महाराजपुर और थारू पट्टी में एक सप्ताह से नेपाली हाथी फसल को उजाड़ रहे हैं। हाथियों को खदेड़ने के लिए अब नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से दो हाथी मंगवाए गए हैं। उनकी मदद से गश्त कर उत्पाती हाथियों को खदेड़ना का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

नेपाली हाथी तड़के ही शारदा नदी के किनारे चले जाते हैं। दिनभर शारदा के किनारे ठंडी जगह में रहते हैं और फिर रात को आकर फसलों को उजाड़ने लगते हैं। इससे थारू बस्ती के लोग परेशान हैं। टाइगर रिजर्व के वन कर्मियों ने पड़ोसी देश नेपाल की सीमावर्ती शुक्ला फांटा सेंचुरी के वनकर्मियों से इसको लेकर संपर्क साधा। जिसके बाद हाथियों को खदेड़ने के लिए दो हाथी मंगाए गए हैं। इन हाथियों पर सवार होकर वनकर्मी नेपाली हाथियों को वापस खदेड़ने का प्रयास करेंगे। यह दोनों हाथी शुक्ला फांटा क्षेत्र से मंगवाए गए हैं, जोकि यहां पहुंच भी गए हैं। रेंजर बराही वजीर हसन ने बताया कि प्रतिदिन शाम को क्षेत्र में गश्त कराई जाएगी। हाथियों को नेपाल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा। शारदा पार किसानों को इस कदम के बाद जल्द ही राहत की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed